फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action will be taken against drug smugglers and traffic rule violators.

Jind News: नशा तस्करों व यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 23 Jun 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against drug smugglers and traffic rule violators.
23जेएनडी34: एसपी कुलदीप सिंह डीएसपी व थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशा तस्करों, वाहनों पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाने वालों और बुलेट मोटरसाइकिलों में पटाखा साइलेंसर का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने सभी डीएसपी, थाना प्रभारियों और सीआईए प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और पेट्रोलिंग को और मजबूत किया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखी जाए, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि नशा तस्करों पर नजर रखी जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यातायात प्रभारियों को वाहनों पर लगी अवैध ब्लैक फिल्म और बुलेट बाइक में लगे अवैध पटाखा साइलेंसर हटवाने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना हेलमेट और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों, विशेषकर नाबालिगों पर भी कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारियों से पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मालखानों के रखरखाव और रिकॉर्ड के नियमित सत्यापन के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed