फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action to be taken against those playing with the future of the youth: Devendra Attri

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कसेगा शिकंजा : देवेंद्र अत्री

Sun, 26 Jul 2026 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Action to be taken against those playing with the future of the youth: Devendra Attri
उचाना। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संशोधित पेपर लीक बिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे देश के युवाओं के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। अत्री ने कहा कि संशोधित कानून के तहत पेपर लीक जैसे गंभीर अपराधों में दोषी पाए जाने वालों को 10 वर्ष तक की सजा और 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इससे पेपर लीक और नकल माफिया पर प्रभावी अंकुश लगेगा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता मजबूत होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed