{"_id":"623dfe381ac4146a16631877","slug":"action-could-not-be-taken-even-on-the-sixth-day-against-the-young-man-who-made-the-video-of-a-mentally-disturbed-woman-viral-jind-news-rtk6420550123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान महिला का वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ छठे दिन भी नहीं हो पाई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान महिला का वीडियो वायरल करने वाले युवक के खिलाफ छठे दिन भी नहीं हो पाई कार्रवाई
विज्ञापन
धर्म सिंह कॉलोनी में मानसिक रूप से परेशान एक महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसको लेकर मानसिक रूप से परेशान मक्खन शुक्रवार को अपनी शिकायत लेकर नरवाना के एएसपी के पास पहुंचा लेकिन उन्होंने भी शिकायत नहीं ली।
शिकायतकर्ता मक्खन ने कहा कि शुक्रवार को जब वह एएसपी कार्यालय के बाहर पहुंचा तो शहर थाना में तैनात राधेश्याम नाम का एक कर्मचारी उसे बाहर मिला और उसे कहा गया कि तू बाहर रुक मैं अंदर बात करके आता हूं। फिर तू अंदर चलना। जब राधेश्याम एएसपी के कार्यालय से बाहर निकला तो उसने मक्खन से कहा कि तू शहर थाने चल, वहां तेरा मामला निपटाएंगे। मक्खन ने साथ जाने से मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद एएसपी कुलदीप सिंह से मिला और उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। मक्खन ने आरोप लगाया है कि इस दौरान एएसपी ने कोई कार्रवाई करने व उसकी शिकायत लेने की बजाए वापस उसी से कहा कि इस मामले में तुझे ही दो साल की सजा हो सकती है। अगर तेरे को कोई कार्रवाई करवानी है तो वकील की सहायता से मानहानि का केस कर। मक्खन ने यह भी कहा है कि अगर उसके साथ कोई भी घटना हो जाती है तो उसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा। क्योंकि पुलिस प्रशासन इस मामले में कोई कार्रवाई करने की बजाय मुझ पर समझौते का दबाव बनाकर मुझे मानसिक रूप से परेशान करने में लगा हुआ है।
मक्खन शिकायत लेकर आया था। उसे समझाया गया और यह कहा गया कि इस मामले में पुलिस जो भी कार्रवाई कर सकती है, वह की जाएगी। युवक की शिकायत पहले ही आई हुई थी। पुलिस द्वारा दबाव डालना गलत है। अगर कोई पुलिस का अधिकारी दबाव डाल रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
-एएसपी कुलदीप सिंह।