फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused sent to jail for cooperating in selling banned injections

प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने में सहयोग करने के आरोपी को भेजा जेल

Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail for cooperating in selling banned injections
जींद। प्रतिबंधित इंजेक्शन बेचने में सहयोग करने के आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया। बाद में अदालत के आदेश पर उसको जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी किनाना गांव के सुमित को मौके से ही काबू किया था। 23 दिसंबर 2020 को सिविल लाइन पुलिस गोहाना रोड स्थित चक्की मोड़ पर नाका लगाए हुए थी। इस दौरान एक युवक बाइक पर बस स्टैंड जींद की तरफ आता दिखाई दिया था। नजदीक आने पर सामने खड़ी पुलिस को देखकर वह बाइक को रोककर वापस भागने लगा था। पुलिस ने तुरंत उसे पकड़ लिया। उस युवक ने अपना नाम किनाना गांव हाल आबाद ऑक्सफोर्ड स्कूल के पीछे स्थित एरिया निवासी सुमित के तौर पर बताई। जब पुलिस ने बाइक के बैग की तलाशी ली तो उसमें प्रतिबंधित इंजेक्शन के 20 पैकेट मिले थे। जिनमें कुल 100 इंजेक्शन थे। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया था। सिविल लाइन थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी निडानी गांव निवासी प्रदीप को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed