{"_id":"6a2d36a2a868f30ee7024cc4","slug":"accused-of-sexual-harassment-remains-at-large-even-after-a-month-jind-news-c-199-1-sroh1006-155031-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: यौन उत्पीड़न का आरोपी एक माह बाद भी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: यौन उत्पीड़न का आरोपी एक माह बाद भी गिरफ्त से बाहर
Sat, 13 Jun 2026 04:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ की मई रात घर में घुसकर एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोपी एक माह बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। डीएसपी उचाना संजय कुमार का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एक गांव की एक महिला ने एफआईआर में बताया था कि पति रात को पूर्व विधायक के आवास पर डयूटी करता है। नौ मई रात को वह अपने बच्चों के साथ घर पर सोई थी। करीब साढ़े 12 बजे घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। उसने सोचा कि पति आ गए हैं। उसने दरवाजा खोला तो गांव का ही अमन था जो कि नशे में धुत था।
वह दरवाजा बंद करने लगी तो वह जबरदस्ती घर में घुस आया। फिर जबरदस्ती करने लगा। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। जोर जबरदस्ती में आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। फिर वह उसे दूसरे कमरे में ले गया और यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी वीडियो और फोटो भी ले ली।
विज्ञापन
उसने विरोध किया तो बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। उसने कहा कि यदि इस बारे किसी को बताया तो उसे और परिवार को जान से मार देगें और फोटो-वीडियो वायरल कर देगें। उसने डर से किसी को कुछ नहीं बताया। करीब एक सप्ताह बाद रात को अमन फिर उसके घर आया और वह जबरदस्ती करने लगा। तभी पति भी घर आ गए। पति ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन आरोपी उसके पति को जातिसूचक गालियां देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।