फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of sexual abuse by threatening to make obscene photos viral, case registered against youth

Jind News: अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर यौन शोषण का आरोप, युवक पर केस दर्ज

Sat, 01 Feb 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexual abuse by threatening to make obscene photos viral, case registered against youth
जींद। युवती को नशीला पदार्थ देकर अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया। आरोप है कि गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करवाया गया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ यौन शोषण करने, छह पाक्सो एक्ट, नशीला पदार्थ देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2023 में वह नाबालिग थी। मोहल्ले के ही युवक ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो ले ली। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। जब वह विरोध करती तो आरोपी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देता। इसके चलते वह गर्भवती भी हुई। आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। 25 जनवरी को भी आरोपी उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed