फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of raping and marrying a minor arrested

Jind News: नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी रचाने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Sep 2023 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping and marrying a minor arrested
जींद। जून 2021 में नाबालिग लड़की को जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और फिर चंडीगढ़ ले जाकर शादी रचाने के आरोपी खेड़ी मसानिया निवासी आशीष को मंगलवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके मां-बाप और उसके भाई की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है। शहर की एक काॅलोनी की 19 वर्ष की युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी खेड़ी मसानिया के युवक आशीष के साथ वर्ष 2021 में बातचीत हुई थी। उस समय वह नाबालिग थी। फिर जून 2021 में युवक उसे उचाना ले गया, जहां उसने ग्रोसरी स्टोर में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। फिर वह उसे जून 2022 में जाल में फंसाकर चंडीगढ़ ले गया और वहां पर उसके साथ शादी कर ली। आरोप लगाया था कि उसकी ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। आशीष के भाई सुमित ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा अन्य ने मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में खेड़ी मसानिया के आशीष, सुमित, रामनिवास और ओमपति के खिलाफ दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने, धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन




पुलिस ने इस मामले में आरोपी आशीष को गिरफ्तार लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

रवि खुंडिया, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed