फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of misdemeanor by giving alcohol to a woman who went to Baba

बाबा के पास गई महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म का आरोप

Mon, 28 Dec 2020 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of misdemeanor by giving alcohol to a woman who went to Baba
महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने महिला का मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर की एक कालोनी निवासी 39 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 दिसंबर को वह शहर में एक बाबा के पास गई हुई थी। इस दौरान उसे वहां पर हिसार जिला के गांव डाटा निवासी कृष्ण और एक अन्य व्यक्ति मिले। वह उसके साथ बातचीत करने लगे। शाम के करीब सात बजे वह उसे बहलाकर वीटा प्लांट की तरफ एकांत स्थान पर गाड़ी में बैठाकर ले गए। वहां पर उन्होंने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद कृष्ण और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसको होश आया तो दोनों व्यक्ति वहां नहीं मिले। जब उसने अपना मोबाइल संभाला तो वह भी गायब मिला। उसने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी उसका अपहरण कर उसको एकांत जगह ले गए और वहां पर उसको नशीला पदार्थ देकर उसका दुष्कर्म किया और उसका मोबाइल भी ले गए। जांच अधिकारी एएसआई गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में एक को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ अपहरण करने, नशीला पदार्थ देने, दुष्कर्म व चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed