{"_id":"6787f8bc368a416ff40a8b32","slug":"accused-of-fraud-of-rs-5-lakh-in-the-name-of-getting-si-arrested-jind-news-c-199-1-jnd1001-128443-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसआई लगवाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसआई लगवाने के नाम पर पांच लाख की धोखाधड़ी का आरोपी काबू
विज्ञापन
जुलाना(जींद)। शामलो कलां गांव के युवक को हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने एक आरोपी काे गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शामलो कलां गांव निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पाथरी गांव निवासी जगमेंद्र ने उससे उसके बेटे आशीष को हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये की मांग की। उसने 21 दिसंबर 2018 को पांच लाख रुपये दे दिए। बाकी की राशि लिस्ट लगने के बाद लेगा। कुछ महीनों के बाद जब लिस्ट लगी तो उसके बेटे का नाम नहीं आया। नाम न आने पर उसने दिए हुए रुपये मांगे तो जगमेंद्र ने उसे राशि लौटाने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 19 मार्च 2024 को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वर्जन
पुलिस को शिकायत मिली थी कि शामलो कलां गांव निवासी युवक को हरियाणा पुलिस में एसआई लगवाने के नाम पर एक आरोपी ने पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
-मुरारी लाल, थाना प्रभारी जुलाना।