{"_id":"674a200f76cdb69a630b71d7","slug":"accused-of-fraud-of-rs-35-lakh-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-126414-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी करने का आरोपी काबू
Sat, 30 Nov 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
दामाद बनकर साढ़े तीन लाख की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी बिहार निवासी अनूप कुमार को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल करनाल भेज दिया है।
23 अक्तूबर को साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव सुदकैन कलां निवासी राजेश कुमार ने कहा कि एक जून 2024 को उसके पास एक अनजान मोबाइल नंबर से फोन आया। उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से रोहित लाठर बोल रहा है। रोहित लाठर रिश्ते में उसका दामाद लगता है। उसने कहा कि वह बैंक खाता में कुछ रुपये डाल रहा है और उसके एजेंट का नंबर भी दे रहा है। उसने अपने एक एजेंट से आने जाने की टिकट करवाई है और उसकी पत्नी की तबीयत खराब है, जिसका ऑप्रेशन होना है। कुछ देर बाद उसने एक स्क्रीनशॉट भेजा, जिसमें उसके खाता में नौ 65 हजार रुपये जमा होने दर्शाए गए थे। फिर रोहित ने कहा कि तुम्हारे खाता में मैनें रुपये डाल दिए हैं। यह रुपये आप एजेंट के खाता में पैसे ट्रांसफर कर दो। रोहित ने उसने अपने एजेंट का मोबाइल नंबर दिया, जिस पर उसने बात की और 60 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
अगले दिन उसने बैंक में जाकर अपना खाता चेक करवाया तो उसमें कोई पैसे नहीं आए थे। फिर उसने रोहित लाठर के पास दोबारा फोन किया, लेकिन वह मोबाइल नंबर बंद आया। इसके बाद उसे शक हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है। इसके बाद मेरे रिश्तेदारों से रोहित लाठर का मोबाइल नंबर लिया और उस पर संपर्क किया तो पता चला कि रोहित लाठर ने उसके पास कोई फोन नहीं किया था और न ही किसी को कोई पैसे भेजने बारे कहा था। जांच अधिकारी एएसआई जगदीप सिहं ने कहा कि पुलिस ने आरोपी अनूप कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर करनाल जेल भेज दिया है।