फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of cheating Rs 39 lakh in the name of getting job in Railways arrested

Jind News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 39 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 39 lakh in the name of getting job in Railways arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जिला पुलिस ने हरियाणा में ग्रुप डी और रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन युवकों से 39 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक युवक को काबू किया है। आरोपी की पहचान कैथल के बलराज नगर निवासी टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

दनौदा निवासी साहिल ने थाना सदर नरवाना को दी शिकायत में बताया था कि सात आरोपियों ने मिलकर धोखाधड़ी करके उससे तथा उसके दोस्तों से लाखों रुपये की ठगी की है। उसने 2019 में हरियाणा में ग्रुप डी की परीक्षा दी थी, जिसमें उसका चयन नहीं हुआ। 2020 में उसकी मुलाकात टिंकू वासी बलराज नगर कैथल तथा उसके दो अन्य साथियों से हुई। टिंकू से कई बार मिलने पर उससे अच्छी जान पहचान हो गई उसने नौकरी लगवाने का लालच देकर कहा कि उसके अच्छे लिंक है वह तुम्हारा नाम लिस्ट में डलवा देगा। इस तरह सात लाख रुपये में बात पक्की कर ली और उसने कहा कि तेरा कोई और दोस्त लगवाना हो तो बात कर लेना। इस पर विश्वास करके दो और दोस्तों ने उसे 7-7 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बीत जाने पर आरोपियों ने उसके दोस्त का एक ज्वाइनिंग लेटर भी भेजा और कहा कि तुम्हारा भी नाम आ जाएगा। लेटर के फर्जी होने की बात पता चलने पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो वह आना कानी करने लगा तथा रुपये आगे भेजने की बात कही कि आने पर वह लौटा देगा। उसने कहा वह रेलवे में नौकरी लगवा सकता है जिसके लिए 18 लाख रुपये और लगेंगे। इस तरह जालसाजी कर कुल 39 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


वर्जन

थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि पीडित की शिकायत पर थाना में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों ने धोखाधड़़ी कर कुल 39 लाख रुपये की ठगी कर फर्जी जॉइनिंग लेटर भी तैयार करते थे। जो अब उक्त मामले में आरोपी टिंकू को काबू कर तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed