{"_id":"63a4a245d3667c3f664524e6","slug":"accused-of-cheating-lakhs-on-the-pretext-of-getting-a-job-arrested-jind-news-rtk6671941149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे और ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के गिरोह का सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे और ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी करने के गिरोह का सदस्य काबू
विज्ञापन
जींद। रेलवे और हरियाणा ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक की पहचान चरखी दादरी के गांव बेरला निवासी रिशव के रूप में हुई है। इस गिरोह पर नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों के 39 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। आरोपी ने रेलवे की फर्जी आईडी बनाकर फर्जी नियुक्तिपत्र भेजा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके।
सदर नरवाना थाना के गांव दनौदा निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने वर्ष 2019 में हरियाणा ग्रुप डी की परीक्षा दी थी, जिसमें वह सफल नहीं हुआ। अप्रैल 2020 में वह फतेहाबाद जिले के गांव रत्ताखेड़ा निवासी तरसेम के माध्यम से जींद के गांव नेपेवाला निवासी रणधीर और कैथल के बलराज नगर निवासी टिंकू से मिला था। उन्होंने उसे हरियाणा ग्रुप डी में नौकरी लगवाने की बात कही और बताया कि इसके लिए सात लाख रुपये लगेंगे। वह उनकी बातों में आ गया और दो बार में सात लाख रुपये दे दिए। इस दौरान उसके दोस्त हिसार जिले के गांव लाडवा निवासी अमन और कैथल जिला के मानस गांव निवासी सुशील ने भी नौकरी के लिए सात-सात लाख दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने उन्हें नियुक्तिपत्र भेज दिया जो फर्जी पाया गया।
जब पैसे वापस करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि वह रेलवे में नौकरी लगवा देंगे। इसके लिए प्रति व्यक्ति 18 लाख रुपये देने होंगे और पहले दिए हुए रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अलग-अलग समय पर 18 लाख रुपये बताए हुए खाता नंबर पर डलवा दिए। साहिल ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे और उसके दोस्तों से नौकरी लगवाने का झांसा देकर लाखों की ठगी की तथा मेल के जरीये फर्जी दस्तावेज भेजकर उन्हें गुमराह किया। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने देने से भी मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
वर्जन
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य चरखी दादरी के गांव बेरला निवासी रिशव को काबू किया गया है। आरोपी ने रेलवे की फेक आईडी बनाकर युवक के पास फर्जी नियुक्तिपत्र भेजा था। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ कर अन्य साथियों का पता करने के साथ ही राशि बरामद की जाएगी।-पीएसआई नरेश कुमार, जांच अधिकारी, सदर थाना नरवाना।