{"_id":"611a96b78ebc3e42bc263de9","slug":"accused-of-attacking-by-entering-the-house-five-named-jind-news-rtk6210865130","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घुसकर हमला करने का आरोप, पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर घुसकर हमला करने का आरोप, पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। रूपगढ़ गांव में महिला के परिजनों ने आकर ससुराल पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने महिला के मायका पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रूपगढ़ गांव निवासी रामरतन (60) ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े बेटे राजकुमार की शादी तीन साल पहले करोड़ा गांव निवासी सोनिया के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही सोनिया उन पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत कर उनको परेशान करती थी। 14 अगस्त की रात को वह, उसका बेटा राजकुमार, उसका भतीजा सूरजमल और उसकी पत्नी वेदो घर पर थे। रात करीब 12 बजे सोनिया के मायके के पवन कुमार, बाता गांव निवासी संजीव, चंदाना गांव निवासी अमित राहुल और पवन की पत्नी रानी कार से आए।
उन्हाेंने आते ही मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसके बेटे राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी साधुराम ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है।