{"_id":"64ff595f94c0aa31550c10ec","slug":"accused-arrested-with-four-stolen-bikes-jind-news-c-199-1-sroh1006-5410-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चोरी की चार बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चोरी की चार बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
Mon, 11 Sep 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। सीआईए स्टाफ की टीम ने शहर से एक बाइक चोर काबू किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की चार बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शहर की मोर पत्ती निवासी रजत उर्फ कालू के रूप में हुई है।
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि रविवार को उनकी टीम शहर में मौजूद थी कि उन्हें सूचना मिली कि रजत उर्फ कालू वासी नरवाना जो बाइक चोरी करता है। वह चोरी की बाइक पर आने वाला है। टीम ने नाकेबंदी करने के बाद कुछ ही देर बाद आरोपी काले रंग की बाइक पर आता दिखाई दिया जो सामने पुलिस को देखकर बाइक को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा लेकिन सीआईए टीम ने आरोपी को चोरी की बाइक सहित दबोच लिया। बाइक का इंजिन व चेसिस नंबर मिलाने पर बाइक चोरी के संबंध में कैथल जिला के गांव चुहड़ माजरा निवासी राहुल के नाम मिली जो कि थाना शहर में शिकायत दर्ज करवाई हुई थी। सीआईए टीम ने आरोपी पूछताछ की गई तो आरोपी ने नरवाना, कुरुक्षेत्र और टोहाना से भी बाइक चोरी की चार वारदात कबूली। पुलिस ने आरोपी से तीन ओर चोरी की हुई बाइकों को बरामद कर लिया।