{"_id":"6504a0dbbedf6fa52108ea5f","slug":"accused-arrested-with-50300-kg-of-poppy-seeds-jind-news-c-199-1-sroh1006-5636-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 50.300 किलो चूरापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 50.300 किलो चूरापोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Sep 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीआईए स्टाफ सफीदों ने गांव निम्नाबाद खेत में छापेमारी कर 50 किलो 300 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को काबू कर दो लोगों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सीआईए स्टाफ सफीदों को वीरवार को सूचना मिली थी कि गांव निम्नाबाद निवासी सतीश तथा मलकिंदर नशीले पदार्थों का कारोबार करते हैं। दोनों ने मलकिंदर के खेत में बने कमरे को अपना नशीले पदार्थों का ठिकाना बनाया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मलकिंदर के खेत में बने कमरे पर निगाह रखने शुरू कर दी। अंधेरा होने पर एक व्यक्ति कट्टा लेकर कमरे की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उसके अंदर से 10 किलो 300 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में व्यक्ति की पहचान सतीश के रूप में हुई। पुलिसकर्मियों ने जब मलकिंदर के कमरे के बाहर जमीन की खुदाई की तो वहां पर दो ड्रम दबे हुए मिले दोनों में चूरा पोस्त भरा हुआ था। जिनका वजन करने पर उनमें 40 किलोग्राम मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपी सतीश ने बताया कि वह मलकिंदर के साथ मिलकर नशीले पदार्थों का कार्य करता है। प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए सतीश तथा उसके साथी मलकिंदर के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।