{"_id":"66d0e1f4bb89ab40510c8fb4","slug":"accused-arrested-for-firing-at-shop-jind-news-c-199-1-sroh1009-122221-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुकान पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुकान पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
Fri, 30 Aug 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी18: पुलिस गिरफ्त में पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। झांझ गेट के पास बुधवार रात को पेंट व हार्डवेयर की दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पकड़े गए आरोपी की पहचान अपराही मोहल्ला निवासी सोमेश उर्फ सुख के रूप में हुई है।
शहर थाना पुलिस को रघुनाथ मंदिर के नजदीक रहने वाले हन्नी बत्रा ने शिकायत दी कि 28 अगस्त को शाम के समय वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान उनकी दुकान पर गोली चलने की आवाज आई। जब उसने गली में जाकर देखा तो शीशा अचानक से टूट गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दहशत फैलाने का मामला दर्ज किया था। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दहशत फैलाने के लिए दुकान पर गोली चलाई थी। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर वारदात में शामिल आरोपी के दूसरे साथी के बारे में पता करेगी।