फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused arrested for duping 35 thousand on pretext of getting loan

Jind News: लोन दिलाने के बहाने 35 हजार ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping 35 thousand on pretext of getting loan
जींद। साइबर पुलिस थाना ने लोन कराने के नाम पर रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर-7 कैथल निवासी शिवम शर्मा के रूप में हुई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी पूजा देवी ने बताया कि नरवाना के गांव सीसर निवासी संदीप ने पुलिस शिकायत में बताया था कि उसकी नागरिक अस्पताल के पास घी-दूध की डेयरी है। पिछले दिनों उसके पास एक कॉल आई। उसमें अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि वह नौ लाख रुपये का लोन दिलवा देगा। बदले में उसे लोन की राशि का पांच प्रतिशत लोन करवाने से पहले देना होगा। उसके बाद पांच प्रतिशत लोन मिलने के बाद देना होगा। उसे पैसों की जरुरत होने के कारण उसके कहे अनुसार अपने कागजात व्हाटसएप नंबर पर भेज दिए। फिर उसने 10 सितंबर 2024 को 1300 रुपये और 8700 रुपये ट्रांसफर कर दिए। लोन करवाने की एवज में उससे कई बार में कुल 35 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


बॉक्स

खातों का रिकॉर्ड हासिल कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसआई जगदीप सिंह ने खातों का रिकॉर्ड हासिल करके एक आरोपी कैथल के वार्ड-7 निवासी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वारदात में प्रयोग की गई सिम तोड़ कर फेंक दी, जिस पर मामले में धारा 238 बीएनएस ईजाद की गई। आरोपी से 11,400 रुपये बरामद कर उसे जिला जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed