{"_id":"5852e51d4f1c1b676f64c547","slug":"accuse-politices-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचाना नपा प्रधान के खिलाफ पार्षदों ने की बगावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचाना नपा प्रधान के खिलाफ पार्षदों ने की बगावत
jind
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीसी से मिलने पहुंचे पार्षद और अन्य लोग।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना नगर पालिका के कई सदस्यों ने चेयर पर्सन वीना देवी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गोलमाल का आरोप लगाया है। पार्षदों का कहना है कि यदि इस मामले में जांच नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं नपा प्रधान ने आरोपों को निराधार बताया है। वीरवार को उचाना नगर पालिका के वार्ड दो से सदस्य सागर शर्मा और वार्ड चार से सदस्य विकास श्योकंद की अगुवाई में पांच अन्य महिला पार्षदों के पति डीसी विनय सिंह से मिलने पहुंचे, लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। वार्ड चार से पार्षद विकास श्योकंद के अनुसार कहा कि वीना देवी को पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रधान बनाया था। इन दिनों उचाना नगर पालिका के क्षेत्र में विकास तो दूर की बात, बदहाली का आलम बना हुआ है। वीना देवी जब चेयरपर्सन बनी, नगर पालिका में साढ़े सात करोड़ का बजट था, लेकिन अब चार करोड़ ही बचे हैं। जब उचाना नगर पालिका में विकास कार्य ही नहीं हुए तो ये पैसा कहां चला गया। ये जांच का विषय है। पिछले छह महीने के दौरान ढाई करोड़ से ज्यादा नगर पालिका के खाते से गायब हुआ है। इस पर प्रधान कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दे रही हैं। इन लोगों का कहना है कि प्रधान वीना देवी के कार्यों में उनके पति सत्यनारायण की ज्यादा दखलअंदाजी रहती है। इसी के चलते नगर पालिका में प्रधान कम और उनके पति ज्यादा दिखाई देते हैं।
नहीं मिल रही जानकारी
इन लोगों ने कहा कि पिछले छह माह के दौरान हुए भुगतान का हिसाब चेयर पर्सन द्वारा आरटीआई से भी नहीं दिया जा रहा है। इन पार्षदों ने कहा कि वीना देवी को प्रधान बने पूरे छह महीने हो गए हैं, आज तक कोई बैठक नहीं बुलाई है। बैठक महज फाइलों में ही होती रही है और पार्षदों से घर जाकर हस्ताक्षर कराएं जा रहे हैं।
हम डीसी से मिलने आए थे, लेकिन वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कार्यक्रम होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। अब दोबारा डीसी से मुलाकात की जाएगी।
- सतीश श्योकंद, पार्षद, उचाना नगर पालिका।
सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इस प्रकार का कोई मामला नहीं है। पिछले कामों के लिए भुगतान किया गया है, वह एक सामान्य प्रक्रिया होती है। उचाना नगर पालिका में काम ही नहीं हुआ है तो भ्रष्टाचार कहां से हो सकता है। हर प्रकार की जांच के लिए मैं तैयार हूं।
विज्ञापन
- वीना देवी, चेयरपर्सन, उचाना नगर पालिका।