फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accident, Two people died, hit by car, one injured, jind

कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, एक घायल

Wed, 15 Mar 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accident, Two people died, hit by car, one injured, jind
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रोहतक रोड पर एचपी गैस प्लांट के सामने मार्ग को क्रास करते समय तीन लोगों ने कार ने टक्कर मार दी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर किया गया। सदर थाना पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गांव मोरसंडा बिहार निवासी बंसीलाल पासवान, बमबम पासवान, डबलू पासवान रोहतक रोड पर एक एजेंसी में मजदूरी का कार्य करते है। सोमवार रात को जींद-रोहतक मार्ग को पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी। इसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बंसीलाल पासवान, बमबम पासवान का मृत घोषित कर दिया, जबकि डबलू की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक बंसीलाल के चाचा के लड़के सुरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed