Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accident on Hisar Road in Narwana; car, bike and buffalo collide, incident happened near the railway crossing

Narwana: हिसार रोड पर हादसा; गाड़ी, बाइक और भैंस की टक्कर, रेलवे फाटक के पास हुई घटना

Wed, 28 Aug 2024 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 28 Aug 2024 12:44 PM IST
सार

एक भैंस अचानक साइड से भागती हुई आई और नरवाना की ओर से आ रही गाड़ी के सामने आ गई। इस अचानक हुए घटनाक्रम में गाड़ी और भैंस की टक्कर हो गई, और ठीक उसी समय हिसार की दिशा से आ रहा बाइक सवार भी गाड़ी से टकरा गया।

विज्ञापन
Accident on Hisar Road in Narwana; car, bike and buffalo collide, incident happened near the railway crossing
नरवाना में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

जींद के नरवाना में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हिसार रोड पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में गाड़ी, बाइक और भैंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार और भैंस गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि गाड़ी में सवार चार लोग सुरक्षित हैं। दुर्घटना नरवाना के रेलवे फाटक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर हुई।

विज्ञापन

हादसे के चश्मदीदों के अनुसार, एक भैंस अचानक साइड से भागती हुई आई और नरवाना की ओर से आ रही गाड़ी के सामने आ गई। इस अचानक हुए घटनाक्रम में गाड़ी और भैंस की टक्कर हो गई, और ठीक उसी समय हिसार की दिशा से आ रहा बाइक सवार भी गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक गाड़ी के नीचे घुस गई, जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

गाड़ी चालक ने बताया कि वे नरवाना से हिसार के एक अस्पताल में इलाज के लिए जा रहे थे और गाड़ी में चार लोग सवार थे। टक्कर के तुरंत बाद गाड़ी के एयरबैग खुल गए, जिससे गाड़ी में बैठे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। चालक ने हादसे का कारण भैंस को बताया, जो अचानक साइड के खेत से निकलकर गाड़ी के सामने आ गई थी। घटना के बाद, बाइक सवार को गंभीर हालत में नरवाना के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed