{"_id":"65354e5d454d4a154a0682a5","slug":"accident-in-jind-e-rickshaw-hit-by-bus-father-and-son-killed-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Jind: ई-रिक्शा को बस ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Jind: ई-रिक्शा को बस ने मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत, पत्नी घायल, हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हादसा
Sun, 22 Oct 2023 10:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 Oct 2023 10:01 PM IST
सार
हरियाणा के जींद में ई-रिक्शा को बस ने टक्कर मार दी, इसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई व पत्नी घायल हो गई। हादसा हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर हुआ है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
घायल महिला को अस्पताल में लेकर जाते।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के जींद में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर सच्चाखेड़ा तथा बद्दोवाल गांव के बीच एक निजी बस ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें सवार पति-पत्नी तथा उनका 15 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव दनौदा कलां निवासी 47 वर्षीय राजीव मूल रूप से गांव दनौदा कलां का रहने वाला है। वह ई-रिक्शा चलाता है। इस समय वह नरवाना के हरि नगर की गली नंबर नौ में रहता है। रविवार को सुबह वह किसी काम से अपने गांव दनौदा कलां में गया था।
विज्ञापन
उसके साथ उसकी 45 वर्षीय पत्नी तथा 15 वर्षीय बेटा रवि भी था। तीनों शाम को लगभग छह बजे दनौदा कलां गांव से अपने निवास स्थान हरि नगर के लिए निकले थे। जब यह लोग शाम को सात बजे हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे से सच्चाखेड़ा तथा बद्दोवाल गांव के बीच में पहुंचे तो पीछे से आ रही एक निजी बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना सदर थाना नरवाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया।
यहां राजीव तथा उसके बेटे रवि को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घायल महिला का नागरिक अस्पताल नरवाना में इलाज चल रहा है। नरवाना सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि राजीव तथा रवि की मौत हो गई जबकि महिला अभी घायल है। अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।