Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
ABVP raised the demand for starting offline classes, memorandum submitted to the registrar
{"_id":"617d86205aae4537710cd737","slug":"abvp-raised-the-demand-for-starting-offline-classes-memorandum-submitted-to-the-registrar-jind-news-rtk628594352","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करवाने की मांग उठाई, रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप ने ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करवाने की मांग उठाई, रजिस्ट्रार को सौंपा ज्ञापन
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीआरएसयू इकाई ने रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल को ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने एवं हॉस्टल खोलने के लिए ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित खैरी एवं नगर मंत्री अजय आर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दिवाली की छुट्टी के बाद विश्वविद्यालय में कक्षाएं लगने भी शुरू हो जाएंगी। लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय की तरफ से केवल ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर ही नोटिस जारी किया गया है और हॉस्टल के लिए भी अभी तक विद्यार्थियों को कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। विद्यार्थी बहुत दूर से विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए आते हैं। ऐसे समय में जब प्रदेश सरकार द्वारा छोटे बच्चों के लिए भी स्कूल खोल दिया गया है तो विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं शुरू क्यों नहीं की जा रही और हॉस्टल की सुविधा नहीं दी जा रही है? विश्वविद्यालय इकाई सह संयोजक नवीन कटारिया एवं अमरजीत ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्रों का वैक्सीनेशन भी लगभग पूरा हो चुका है। इसलिए विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में ऑफ लाइन कक्षाएं शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही हॉस्टल को भी विद्यार्थियों के लिए खोल दिया जाना चाहिए, ताकि सभी विद्यार्थी समय अनुसार अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें। विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन को इन मांगों को मानने के लिए सात दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस समय में भी इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने पर मजबूर होगी एवं विश्वविद्यालय कैंपस में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी। रजिस्ट्रार डॉ. राजेश बंसल ने विद्यार्थी परिषद इकाई को आश्वासन दिया है की विद्यार्थी हितों में इन मांगों का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।