फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ABVP demands engineering department in CRSU

Jind News: एबीवीपी ने सीआरएसयू में इंजीनियरिंग विभाग की मांग की

Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
ABVP demands engineering department in CRSU
02जेएनडी01: सीआरएसयू के कुलपति को स्वतंत्र इंजीनियरिंग विभाग की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए
जींद। सीआरएसयू में स्वतंत्र और विकसित इंजीनियरिंग विभाग स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वीरवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी को मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

एबीवीपी का कहना है कि सिर्फ इंजीनियरिंग कोर्स शुरू करना काफी नहीं है बल्कि एक अलग विभाग होना जरूरी है जिसमें अच्छी प्रयोगशालाएं, योग्य शिक्षक और शोध की सुविधाएं मौजूद हों।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रमुख सतविंदर ढिल्लों ने कहा कि आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी का है। ऐसे में मजबूत तकनीकी ढांचा न होने पर ग्रामीण और छोटे शहरों के छात्र पीछे रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र इंजीनियरिंग विभाग बनने से विद्यार्थियों को अत्याधुनिक लैब, इनोवेशन सेंटर, स्टार्टअप इन्क्यूबेशन, उद्योग-विश्वविद्यालय सहयोग और शोध परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

एबीवीपी ने यह भी कहा कि इससे जींद और आसपास के जिलों के हजारों छात्रों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर तकनीकी शिक्षा मिल पाएगी। संगठन ने नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए सरकार से जल्द से जल्द प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed