फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP's Parivartan Yatra will reach 90 circles in nine days: Ayush Khatkar

नौ दिनों 90 हलकों में पहुंचेंगी आप की बदलाव यात्रा : आयुष खटकड़

Wed, 13 Dec 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
AAP's Parivartan Yatra will reach 90 circles in nine days: Ayush Khatkar
उचाना। आप छात्र विंग प्रदेशाध्यक्ष एवं पीयू प्रधान आयुष खटकड़ ने कहा कि हरियाणा की राजनीति में कोई भी बदलाव हो तो उसकी शुरूआत जींद से होती है। जींद हरियाणा की राजनीति का दिल है। जनवरी माह में आम आदमी पार्टी जींद में रैली आयोजित कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवत मान रैली में आएंगे। रैली में दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

आयुष खटकड़ ने कहा कि इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल ने के नाम से प्रदेश की सभी विस सीटों में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से 15 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। सिरसा से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर, महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का अनुराग ढांडा, कालका से शुरू होने वाली यात्रा का चौ. निर्मल सिंह, फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का डॉ. सुशील गुप्ता नेतृत्व करेंगे। फरीदाबाद से शुरु होने वाली यात्रा जींद, सिरसा से शुरू होने वाली भिवानी, कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत, महेंद्रगढ़ से शुरु हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed