फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP's Parivartan rally will be held in Jind on January 28.

Jind News: 28 जनवरी को जींद में होगी आप की बदलाव रैली

Sat, 06 Jan 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 06 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
AAP's Parivartan rally will be held in Jind on January 28.
05जेएनडी40: बैठक को संबोधित करते हुए आप के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक। संवाद।
जींद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने शुक्रवार को जींद व हिसार जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाठक ने बताया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा सफल रही। इसके बाद 28 जनवरी को जींद में बदलाव रैली होगी। इस रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश वासियों को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर हरियाणा के हर जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। आम आदमी पार्टी की रैली का मकसद केवल भीड़ जुटना नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा और नीतियों को हर गांव के व्यक्ति तक पहुंचना है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में महिलाओं पर लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर कहा कि हरियाणा में स्कूल और कॉलेजों में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की वजह से हरियाणा में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं पर पढ़ते अपराध के मामले में अब सिरसा से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जिसमें चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा की 500 छात्राओं ने एक गुमनाम पत्र राष्ट्रीय महिला आयोग, हरियाणा के मुख्यमंत्री, गवर्नर और होम मिनिस्टर को लिखा है। उन्होंने कहा कि पत्र में छात्राओं ने प्रोफेसर पर उनके साथ हो रहे यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों ने पत्र के माध्यम से बताया कि किस तरह से प्रोफेसर उन्हें अपने कमरे में बुलाकर उनको ब्लैकमेल करता है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर के राजनीतिक रसूक होने की वजह से उसके खिलाफ कोई भी बोल नहीं रहा। इससे साबित होता है कि यह सब राजनीतिक संरक्षण में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रतिदिन बच्चियों और महिलाओं पर अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। अपराधियों को सरकार मैं बैठे लोगों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा सीसीटीएनएस अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क और प्रणाली के आंकड़े बताते हैं कि पिछले वर्ष जनवरी से 30 नवंबर तक हरियाणा में अब तक मर्डर की 974, दुष्कर्म की 1701, सामूहिक दुष्कर्म की 139, किडनैपिंग 3871, लूटपाट की 271 और महिलाओं से अपराध की 10946 घटनाएं हुईं हैं। हरियाणा में प्रतिदिन 5 से 6 दुष्कर्म, 11 से 12 किडनैपिंग और 3 से 4 मर्डर हो रहे हैं। भाजपा सरकार के राज में आज हरियाणा महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राज्यों में की सूची में दूसरे नंबर पर है।


28 जनवरी की रैली को सफल बनाने के लिए बनाया प्रारूप

इसमें आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बदलाव रैली की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि आप की नीतियों को इस रैली के माध्यम से प्रदेश के हर गांव में पहुंचाया जाए। उनको रैली में भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं बल्कि प्रत्येक गांव से कम से कम एक-एक व्यक्ति आकर नीतियों के बारे में जानकारी लेकर उनका प्रचार करे। जिससे आगामी चुनाव में इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed