फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP Tiranga Yatra in Haryana, Delhi CM kejriwal and punjab cm bagwant maan will present in Jind

जींद में AAP की तिरंगा यात्रा: 950 मीटर पैदल चलेंगे केजरीवाल और भगवंत मान, पंजाब से भी पहुंच रहे लोग

Thu, 08 Jun 2023 01:07 PM IST
नवीन दलाल ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 08 Jun 2023 01:07 PM IST
सार

जींद में होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए आप ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। इस कार्यक्रम में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
AAP Tiranga Yatra in Haryana, Delhi CM kejriwal and punjab cm bagwant maan will present in Jind
आप के लगे होर्डिंग व बैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में आम आदमी पार्टी बांगर की धरती जींद से अपने 2024 के चुनावों को लेकर बिगुल बजाएगी। जिसके लिए आम आदमी पार्टी जींद में पैदल तिरंगा यात्रा निकालेगी। आप ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। तिरंगा यात्रा के नाम से इस कार्यक्रम में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शिरकत करेंगे।

विज्ञापन

आप शाम को 3:00 जींद शहर में रोड शो करेगी

जींद में दोपहर बाद तीन बजे शुरू हाेने वाली आप की तिरंगा यात्रा केवल 950 मीटर की दूरी तय करेगी। इस पूरे रोड को आप नेताओं ने झंडों, होर्डिंग्स से पाट दिया है। चाराें तरफ अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के ही चेहरे नजर आ रहे हैं। काफी पार्टी नेता पंजाब से भी यहां पहुंच चुके हैं। पूरी तरह से टीमों का गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जींद से आप की चुनाव को लेकर यह पहली शुरुआत होगी

शाहाबाद मारकंडा से पहुंचे आप नेता रमनदीप सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी नेता यहां रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि एक दायरा बनाया जाएगा, जिसमें केवल नेता लोग होंगे, उसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करना चाहिए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की सुरक्षा का जिम्मा उनके सिक्योरिटी गार्ड पर रहेगा। उसमें किसी भी नेता को घुसने का प्रयास नहीं करना है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इसके अलावा पैदल-पैदल दोनों मुख्यमंत्रियों से कुछ दूरी बनाए रखना है। जिस गति से मुख्यमंत्री चलेंगे, उसी गति से नेताओं व कार्यकर्ताओं को चलना होगा, ताकि यात्रा में कोई व्यवधान नहीं आ पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed