फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP party workers demonstrated at BJP office

Jind News: आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Wed, 27 Mar 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 27 Mar 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
AAP party workers demonstrated at BJP office
जींद। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिलाध्यक्ष वजीर सिंह ढांडा के नेतृत्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की बर्बरता के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन व घेराव किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रधान वजीर सिंह ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने गए तो पुलिस ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की, जो देश के लोकतंत्र के लिए बेहद निंदनीय है। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी पवन फौजी, जिला प्रवक्ता डॉ. गणेश कौशिक, राजरूप छातर, जितेंद्र कुंडू, तरसेम गोयल, पलाराम, वीरेंद्र प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed