फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aam Aadmi Party's transformation journey will start in the state next month: Dr. Sandeep Pathak

प्रदेश में अगले महीने शुरू होगी आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा : डॉ. संदीप पाठक

Sat, 25 Nov 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party's transformation journey will start in the state next month: Dr. Sandeep Pathak
जींद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने शुक्रवार को नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार और मजबूत किलेबंदी की रूपरेखा तैयार की। इसमें प्रदेश को 366 ब्लॉक में बांटकर एक नेता को चार ब्लॉक दिए गए हैं, जिसमें वह बदलाव यात्रा शुरू होने से पहले सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 15 से 20 दिन बाद बदलाव यात्रा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक व आप की महिला प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने बताया कि आम आदमी पार्टी के संगठन के एक हिस्से की बैठक थी। बैठक का प्रमुख उद्देश्य गांव सम्मान समारोह के नाम से एक कार्यक्रम शुरू कर रहे हैं। गांव की जितनी भी कमेटियां हैं, उनके सम्मान समारोह का कार्यक्रम शुरू करेंगे। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के संगठन की स्थिति बहुत मजबूत हो गई है। आज देश में सबसे मजबूत संगठन में हरियाणा की गिनती कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी के संगठन की खास बात यह है कि इसमें सभी लोग साधारण हैं। आम जनता के बीच से होते हैं। इनको छल, कपट और द्वेष नहीं है। इनका उद्देश्य केवल एक है कि कैसे बदलाव लाया जाए। इस बार जब विधानसभा चुनाव होंगे तो हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का पन्ना प्रमुख का फर्जी स्लोगन, उसको गुजरात में देखा था। इनका पन्ना प्रमुख केवल पन्नों में है, हकीकत में कुछ नहीं है। गुजरात में गांव-गांव जाकर चेक किया तो किसी गांव में कोई पन्ना प्रमुख नहीं था, लेकिन आम आदमी पार्टी को अपना लक्ष्य मजबूत करना है और इस बार प्रदेश में बदलाव लाना है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed