फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A youth riding a bike died in an accident, another one injured

Jind News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा घायल

Sat, 25 Nov 2023 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
A youth riding a bike died in an accident, another one injured
24जेएनडी08: मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।
जींद। जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे के पास इनोवा कार की टक्कर लगने से बाइक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। अलेवा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


अलेवा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार शाम को उसका ताऊ का बेटा गांव नगूरां निवासी अजीत और अनूप बाइक पर निजी काम से जा रहे थे। बाइक को अजीत चला रहा था और अनूप पीछे बैठा था। जब वह गांव खांडा से आगे निर्माणाधीन जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे के पुल से आगे पहुंचे तो एक इनोवा गाड़ी चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अजीत और अनूप दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed