फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   young men and women of village Dudana of haryana became foreigners for employment

Haryana: गांव दुड़ाना के 300 युवक-युवती रोजगार के लिए हो गए परदेसी, मगर वापस आने पर नहीं हो रहे सहमत

Mon, 23 Oct 2023 12:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो प्रमोद राठी, जींद (हरियाणा)
प्रमोद राठी, जींद (हरियाणा) Updated Mon, 23 Oct 2023 12:36 PM IST
सार

हरियाणा के युवक और युवतियों में विदेश पहुंच कर पढ़ाई करने और वहां नौकरी करने का अलग से जोश दिखने लगा है। ऐसा ही जींद के दुड़ाना गांव में दिखने को मिल रहा है। जिसकी आबादी लगभग 3500 है। गांव के इक्का-दुक्का को छोड़कर अधिकतर युवा कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और इंग्लैंड में रहने लगे हैं। 

विज्ञापन
young men and women of village Dudana of haryana became foreigners for employment
जींद जिले का गांव दुड़ाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के गांव दुड़ाना के 300 से ज्यादा युवक-युवतियों ने रोजगार पाने के लिए अपनी सरजमीं छोड़ दी है। इस गांव के 18 से 45 साल के युवक-युवतियां विदेशों में बस गए हैं। नतीजतन गांव के बड़े-बड़े मकान खाली से दिखने लगे हैं। कुछ मकानों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ही रहते हैं, जबकि उनके घरों के युवक-युवतियां विदेशों में पैसे कमाने निकले हुए हैं। अब तो इस गांव के लगभग हर घर से कोई न कोई विदेश चला गया है।

विज्ञापन


दुड़ाना गांव की आबादी लगभग 3500 है। गांव के इक्का-दुक्का को छोड़कर अधिकतर युवा कनाडा, अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पुर्तगाल और इंग्लैंड में रहने लगे हैं। इस गांव की 30 प्रतिशत आबादी सिख परिवारों की है। गांव में कई घर तो ऐसे हैं, जिनके सभी युवा विदेशों में हैं। गांव के बड़े-बुजुर्ग विदेशों से अपने बेटा-बेटी के आने के इंतजार में जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन


युवक-युवती विदेशों से अपने घर पैसे भी खूब भेज रहे हैं, लेकिन वह वापस आने के लिए तैयार नहीं है। गांव वाले उनके घरों के युवाओं के विदेशों में बसने के लिए यहां अच्छा रोजगार न होना बता रहे हैं। युवा पढ़-लिखकर नौकरी लगने के काबिल भी हो चुके हैं, लेकिन उन्हें समय पर नौकरी नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर युवाओं का अब विदेशों की तरफ रुझान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस परिवार से 12-13 बच्चे गए हैं विदेश
गांव के तेजा सिंह का कहना है कि उनके परिवार में 35 सदस्य हैं, जिनमें से 12-13 युवक-युवतियां विदेश गए हैं। उनके भी दोनों बच्चे विदेश में हैं। बेटी केयूके से बीए टॉपर है। उसे दो महीने पहले ही कनाडा भेजा है। उसे वहीं रोजगार मिल गया है।

बेटे और पौत्रों के बच्चे रह रहे घर
बुजुर्ग जसंवत सिंह का कहना है कि उनके परिवार से तीन लड़के और पौत्र बहू विदेश गए हुए हैं। उनके तीन बेटे अमेरिका में रह रहे हैं और पौत्र की बहू इंग्लैंड में रह रही है। गांव में बेटों की बहू, बच्चे और वह रहते हैं। गांव से हर माह से एक या दो युवक-युवती विदेश चले जाते हैं। गांव में बड़ी-बड़ी कोठियां तो हैं, लेकिन बिना बच्चों के खाली-खाली हैं। विदेश जाकर बच्चे पैसे तो भेज रहे हैं, लेकिन वापस आने को तैयार नहीं।


गांव के सरपंच के अनुसार
गांव से युवक-युवतियां रोजगार के लिए इंग्लैंड, पुर्तगाल, आस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका गए हैं। गांव के युवा अच्छे पढ़े-लिखे हैं, लेकिन यहां नौकरी नहीं मिल रही। इसको लेकर पढ़े-लिखे युवक-युवतियां रोजगार पाने के लिए विदेशों की तरफ रुख कर रहे हैं। -सरबजीत कौर, सरपंच, दुड़ाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed