फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man who was taking a familiar woman to her maternal house on Rakshabandhan dies in a road accident

रक्षाबंधन पर परिचित महिला को उसके मायके लेकर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Mon, 23 Aug 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
A young man who was taking a familiar woman to her maternal house on Rakshabandhan dies in a road accident
नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए आए परिजन। संवाद - फोटो : Jind
रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने जा रही महिला को लेकर जा रहे बड़ौदा निवासी 37 वर्षीय सतीश की बाइक रजाना कलां गांव के पास सड़क किनारे पलटे ट्रक से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना पाके ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा। चिकित्सकों ने सतीश को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने बताया कि उसका बेटा सतीश शादी समारोह में वेटर और खाने पीने के स्टॉल लगाने का काम करता था। उसके साथ ही शीतलपुरी कॉलोनी निवासी कांता भी काम करती थी। राखी के त्योहार पर कांता ने सतीश को बुलाया कि वह उसे बाइक पर उसके मायके कारखाना लेकर चले, ताकि वह अपने भाई को राखी बांध सके। इस दौरान उसके साथ बाइक पर ही कांता की भाभी मंजू व उसका चार वर्षीय बेटा शुभम भी सवार थे। जब वह रविवार दोपहर 12 बजे के करीब जींद से रजाना कलां गांव के पास पहुंचे तो वहां पर सड़क पर ट्रक पलटा हुआ था। किन्हीं कारणों से सतीश की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में टकार गई। जिससे उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि कांता घायल हो गई। इस हादसे में मंजू और उसके बेटे को मामूली चोटें आई हैं। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed