{"_id":"69332c1f6e1e4942fa0e030a","slug":"a-young-man-was-kidnapped-in-a-money-transaction-beaten-up-and-3000-rupees-were-snatched-from-him-jind-news-c-199-1-sroh1006-144975-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पैसे के लेनदेन में युवक का अपहरण, मारपीट कर छीने तीन हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पैसे के लेनदेन में युवक का अपहरण, मारपीट कर छीने तीन हजार
विज्ञापन
जींद। तीन युवकों ने पैसों के लेनदेन में एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
रधाना निवासी लक्ष्य ने पुलिस एफआईआर में बताया कि उनका अजय, अनिल और विशाल के साथ छह महीने पहले रुपये के लेनदेन पर झगड़ा हुआ था। उस समय गांव में पंचायत हुई थी और पंचायत के सामने कोई लेनदेन साबित नहीं हुआ लेकिन अजय, विशाल और अनिल उनपर पर लगातार 25 लाख रुपये लेने का दबाव बना रहे थे। उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी देने लगे।
करीब डेढ़ माह पहले अनिल और अजय स्कॉर्पियो गाड़ी से उनके घर पर आए और रात को ऊंची आवाज में गाने बजाने लगे। फिर उन्होंने कहा कि 25 लाख रुपये दे दे नहीं तो तुझे खत्म कर देंगे। लक्ष्य ने पुलिस चौकी में शिकायत भी की थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
अब चार दिसंबर की दोपहर वह अपने दोस्त सागर के साथ सफीदों रोड पर खड़े थे। इस दौरान अनिल और अजय बाइक पर आए और दोनों ने उनके साथ मारपीट की। फिर जबरन बाइक पर अपने साथ सब्जी मंडी ले गए जहां पर विशाल पहले से गाड़ी लिए हुए खड़ा था।
इसके बाद गाड़ी में बिठाकर रोहतक रोड से बिरौली रोड पर ले गए जहां उनके साथ मारपीट कर उसके बैग से तीन हजार रुपये निकाल लिए। बाद में वह उन्हें बिरौली से अशरफगढ़ होते हुए गांव में स्कूल के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने अजय, अनिल और विशाल के खिलाफ अपहरण व मारपीट करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।