फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   a young man dies in collision two motorcycles

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत

Fri, 26 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
a young man dies in  collision two motorcycles
हांसी रोड पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय कपिल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने साथी 19 वर्षीय हैदर अली के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हांसी रोड से होते हुए सफीदों की तरफ जा रहा था। जब वह कुछ ही दूर निकला था तो सामने से आ रही प्लेटिना मोटरसाइकिल सवार ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से कपिल को मामूली चोट लगन के कारण छुट्टी दे दी, लेकिन गंभीर रूप से घायल हैदर अली को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। कपिल ने बताया कि पीजीआई लेकर जाते समय हैदर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच और हैदर अली के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कपिल की शिकायत पर अज्ञात प्लेटिना चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed