{"_id":"6849cda8655340d54e039954","slug":"a-woman-who-went-to-get-fodder-died-in-a-road-accident-case-registered-jind-news-c-199-1-sroh1006-136144-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चारा लेने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चारा लेने गई महिला की सड़क हादसे में मौत, केस दर्ज
Thu, 12 Jun 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 12 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। बिघाना से दुड़ाना रोड पर खेतों में चारा लेने गई महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसको उपचार के लिए सीएचसी अलेवा लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलेवा थाना पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बिघाना गांव निवासी दीपक ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 30 वर्षीय भाभी आरती बुधवार को दुड़ाना रोड पर खेतों में चारा लेने के लिए गईं थीं। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी अलेवा लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। संवाद