{"_id":"673b97e3166c27fa9a0e76c4","slug":"a-woman-who-had-a-love-marriage-was-put-under-pressure-to-have-a-relationship-with-another-young-man-jind-news-c-199-1-sroh1009-125906-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रेम विवाह करने वाली महिला पर डाला दूसरे युवक से संबंध बनाने का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रेम विवाह करने वाली महिला पर डाला दूसरे युवक से संबंध बनाने का दबाव
Tue, 19 Nov 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
जींद। प्रेम विवाह करने वाली महिला को पति, ननद और सास ने मिलकर एमटीपी किट देकर गर्भपात करवा दिया। इससे महिला का ढाई माह का गर्भ गिर गया। इस मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया को दी शिकायत में रोहतक रोड की रहने वाली महिला ने बताया कि उसने शर्मा नगर के रहने वाले युवक से मई में अदालत में प्रेम विवाह किया था। वह ढाई माह की गर्भवती थी। शादी के बाद उनके पति तथा ससुराल वालों का उसके प्रति व्यवहार बदलना शुरू हो गया। उसके साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीट करने लगे। 23 सितंबर को वह अपने पति के साथ एमटीएस की परीक्षा देने के लिए अंबाला गई हुई थी। परीक्षा देकर जब रात को वह जींद जंक्शन पर आई तो वहां पर पति ने अपने दोस्त को बाइक पर बुलाया। पति के दोस्त के साथ एक और युवक था। वह चारों बाइक पर बैठकर घर जा रहे थे तो बाइक को जान-बूझकर गड्ढों से गुजारकर उसको झटके मारे जा रहे थे। इस पर उसने बताया कि वह गर्भवती है। बाइक को आराम से चलाओ। इस दौरान पति के दोस्त ने उसको गालियां दीं। उनका पति भी अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ झगड़ा करने लगा। इस दौरान वह चुप हो गई औ घर आ गई। 24 सितंबर को उनके पति ने उस पर दोस्त के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और घसीटा गया।
इस घटना के बारे में उसने अपने पिता को बताया तो उन्होंने कहा कि तुमने अपनी मर्जी से शादी की है। अपना विवाद अपने स्तर पर निपटाओ। 11 नवंबर को वह घर में सफाई कर रही थी तो उसे डस्टबिन में दवाई का खाली पत्ता मिला। उसने दवाई के बारे में गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि वह गर्भपात की थी। उसने दवा के बारे में अपने पति से पूछा तो उसने पिटाई की और चुप कराने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी सास और ननद भी घर पर थी। तीनों ने उसको घर से बाहर निकाल दिया। इस पर उसने रोहतक रोड पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उनके पति को पुलिस चौकी में बुलाया तो उसने खाटू श्याम जाने का बहाना बनाकर वहां पर आने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसको वन स्टाप सेंटर में छोड़ दिया। 12 नवंबर दोपहर को वन स्टाप सेंटर में उसे पेट में दर्द के साथ ब्लीडिंग हो गई। रात को उसका गर्भपात हो गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने उसको नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां उसको इंजेक्शन लगाया गया। 15 नवंबर को उनकी मां को बुलाकर उसका अल्ट्रासाउंड करवाया गया। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में बच्चेदानी में बच्चे के टुकड़े मिले। इसके कारण उसका दर्द कम नहीं हो रहा था। चिकित्सक ने सफाई करवाने की सलाह दी। इस मामले को लेकर उसने नागरिक अस्पताल में पीएनडीटी प्रभारी डॉ. पालेराम कटारिया का नंबर दिया। उसने नागरिक अस्पताल में उपचार शुरू करवाया और डिप्टी सिविल सर्जन के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति, उसकी सास और नदद के खिलाफ गर्भपात की दवा खिलाने, गर्भपात करवाने का मामला दर्ज कर लिया है।