फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman was sexually exploited by threatening to make her video viral, case registered

Jind News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती का यौन शोषण, केस दर्ज

Thu, 12 Jun 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 12 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A woman was sexually exploited by threatening to make her video viral, case registered
जींद। एक व्यक्ति ने एक साल पहले युवती से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाया। फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने आरोपी अमित, उसके पिता सुभाष, मां सीमा, भाई राकेश के खिलाफ यौन शोषण करने, जातिसूचक गालियां देने, अपहरण करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जून 2024 को शीतलपुरी कॉलोनी निवासी सुमित उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने सुनसान जगह देख धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के साथ उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। जब भी वह विरोध करती तो आरोपी वीडियो और फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देता। उसके यौन शोषण का सिलसिला 24 मई तक जारी रहा। उसने आरोपी की हरकतों से परेशान होकर उसके परिजनों को बताया तो उसके पिता मां और भाई ने जातिसूचक गालियां देते हुए बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed