फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman was robbed of Rs 15 lakh in her business

Jind News: जींद में चलती ट्रेन में महिला के 15 लाख के जेवरात चोरी

Sun, 13 Jul 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 13 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A woman was robbed of Rs 15 lakh in her business
जींद। बठिंडा-दिल्ली कैंट सुपरफास्ट में नरवाना और जींद जंक्शन के बीच किसी अज्ञात ने महिला यात्री का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 15 लाख रुपये के जेवरात समेत अन्य कागजात थे। हालांकि मामला 29 जून का है। जीआरपी ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के निठारी चौक, नोएडा निवासी महिला सोभना बहूलेयां ने जीआरपी को एफआईआर में बताया कि 29 जून को वह अपने नाती के साथ बठिंडा से दिल्ली जाने के लिए 20410 बठिंडा-दिल्ली कैंट सुपरफास्ट में सवार हुई थीं। उनकी सीट कोर्च नंबर एच-1 में थी।
विज्ञापन

जब यह ट्रेन नरवाना से निकली तो उसका बैग सीट पर ही रखा था लेकिन जब उन्होंने जींद जंक्शन पर ट्रेन रुकने के दौरान बैग चेक किया तो वह नहीं मिला। इस पर उन्होंने आसपास भी पूछताछ की लेकिन बैग का सुराग नहीं लगा। तब उन्हें बैग चोरी हो जाने का अंदेशा हुआ। उन्होंने बताया कि बैग में सोने की चेन, सोने की पांच चूड़ियां, सोने का टीका, सोने की अंगूठी, सोने का हार, कानों की बाली और 28 हजार रुपये की नकदी, घड़ी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड और क्रेडिट कार्ड भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed