{"_id":"68b88c70e367ae080f0a0964","slug":"a-woman-found-infected-with-dengue-in-bitani-village-12-cases-in-the-district-jind-news-c-199-1-sroh1009-140317-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिटानी गांव में डेंगू से संक्रमित मिली महिला, जिले में हुए 12 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिटानी गांव में डेंगू से संक्रमित मिली महिला, जिले में हुए 12 केस
Thu, 04 Sep 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी17: डेंगू व मलेरिया की जांच के लिए रक्त की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्वास्थ्यकर्मी
जींद। सफीदों के बिटानी गांव में बुधवार को सफीदों के बिटानी गांव में डेंगू से संक्रमित 48 वर्षीय महिला मिली। इसके बाद जिले में डेंगू के 12 मरीज हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग फोगिंग करवाने के लिए जागरूक कर रहा है।
बुधवार को डेंगू का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ित के मकान के आसपास फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा परिजनों व अन्य बुखार पीड़ितों के सैंपल भी लिए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए शहर व ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसके दौरान बुखार से पीड़ित लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जहां दूषित पानी से होने वाली डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए पानी साफ करने वाली क्लोरीन की गोलियां व ओआरएस व जिंक की गोलियां भी वितरित की और पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए।
जहां पर डेंगू का मरीज मिल रहा है। उस परिवार व आसपास के मकानों में बीमार लोगों के भी स्वास्थ्य विभाग सैंपल ले रहा है। उन घरों के पास लारवा की जांच कर दवाई का छिड़काव करवाया जा रहा है।
वर्जन
जिले में डेंगू का नया केस सामने आया है। इसके बाद
संक्रमित क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिला में डेंगू के 12 केस हो गए हैं। विभाग लोगों को लगातार जागरूक कर रहा है। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, जिला नोडल अधिकारी