फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A tender has been issued for door-to-door waste collection; the city's sanitation had been stalled for five months due to the tender process.

Jind News: डोर-टू-डोर कचरा उठान का टेंडर निकला, पांच महीने से टेंडर प्रक्रिया में उलझी थी शहर की सफाई

Thu, 11 Dec 2025 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A tender has been issued for door-to-door waste collection; the city's sanitation had been stalled for five months due to the tender process.
10जेएनडी23: पुराने बस स्टैंड के सामने लगा गंदगी का ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शहर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर परिषद ने डोर-टू-डोर कचरा उठान का ठेका नई एजेंसी को सौंप दिया है। काम को शुरू होने में एक महीने से ज्यादा समय लग सकता है। क्योंकि एजेंसी के दस्तावेज विभागीय कार्रवाई से गुजरेंगे। इसके बाद ही अप्रूवल मिल पाएगा।
शहर में सफाई का टेंडर समाप्त हुए पांच महीने का समय बीत चुका था। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। हालांकि नगर परिषद अपने स्तर पर शहर में सफाई करवा रही थी लेकिन संसाधनों व कर्मचारियों की कमी के कारण ना तो हर घर कूड़ा उठान की गाड़ी जा पाती और न ही डंपिंग प्वाइंटों पर लगे ढेर प्रतिदिन उठाए जा रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक में श्री श्याम एसोसिएट को यह टेंडर अलॉट कर दिया गया। टेंडर प्रक्रिया में कुल 6 फर्मों ने हिस्सा लिया था लेकिन तकनीकी व वित्तीय मानकों पर श्री श्याम एसोसिएट सर्वाधिक उपयुक्त मानी गई। फाइनेंशियल बिड में कंपनी ने सबसे कम दर पर सभी शर्तें पूरी की। इसके बाद कमेटी ने नेगोसिएशन कर अंतिम मंजूरी इसी फर्म को दी। यह टेंडर 25.90 करोड़ रुपये में पांच वर्षों के लिए तय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई एजेंसी के आने से सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। कचरा उठान में अनियमितताओं के कारण पिछले कई महीनों से शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे थे। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद बनी है।

एजेंसी हर वार्ड में तैनात करेगी टीमें
नगर परिषद जल्द ही वर्क ऑर्डर जारी करेगी जिसके बाद कंपनी शहर में कचरा संग्रह का काम शुरू कर देगी। एजेंसी हर वार्ड में टीमें तैनात कर सुबह-शाम घर-घर से कचरा उठाएगी। इसके अलावा शहर से निकलने वाले कचरे को निर्धारित प्रोसेसिंग प्लांट तक भेजना और समय पर निपटान सुनिश्चित करना भी कंपनी की जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed