{"_id":"6940675c6b849dee5e09eb47","slug":"a-teacher-died-and-another-was-seriously-injured-in-a-road-accident-jind-news-c-199-1-sroh1009-145492-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़क दुर्घटना में एक अध्यापिका की मौत, दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़क दुर्घटना में एक अध्यापिका की मौत, दूसरी गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। उचाना में आचार फैक्टरी के सामने सड़क दुर्घटना में 48 वर्षीय शिक्षिका नीलम की मौत हो गई। वह सुबह लगभग आठ बजे स्कूटी पर सवार होकर दूसरी शिक्षिका सोनिया के साथ काब्रच्छा राजकीय स्कूल में ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान सड़क पर गाय आ गई। इसके कारण हादसा हुआ। अध्यापिका सोनिया की हालात भी गंभीर है।
दोनों अध्यापिकाएं स्कूटी पर सवार होकर उचाना बस स्टैंड से आगे निकलीं तो आचार फैक्टरी के सामने अचानक से गाय का झुंड आ गया। इस दौरान स्कूटी चला रही अध्यापिका नीलम की स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया। स्कूटी गिरने से उसका सिर सड़क से जा टकराया। नीलम ने हेलमेट भी पहन रखा था।
राहगीरों ने दोनों अध्यापिकाओं को गंभीर हालत में इलाज के लिए नरवाना नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर नीलम को मृत घोषित कर दिया जबकि सोनिया की हालात को गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। अध्यापिका नीलम की बेटी की अगले महीने शादी भी तय की हुई थी। इससे पहले ही दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।