फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A student returning home from school was kidnapped and molested

Jind News: स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण, अश्लील हरकत की

Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 07 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
A student returning home from school was kidnapped and molested
जींद। स्कूल से घर जाते समय छात्रा का अपहरण कर बंधक बनाने व अश्लील हरकत करने पर एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर की एक कॉलोनी की रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी एक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। गांव निर्जन निवासी मनप्रीत, अर्बन एस्टेट निवासी पंकज ठाकुर ने उनकी बेटी का स्कूल से लौटते समय अपहरण कर लिया और अज्ञात मकान में बंधक बनाकर रखा। इसमें एक महिला ने भी आरोपियों का सहयोग किया। इस दौरान आरोपियों ने उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर उसे बुरा अंजाम बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी उनकी बेटी को बीते दो माह से परेशान कर रहे थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर मनप्रीत, पंकज ठाकुर को नामजद कर एक अन्य महिला के खिलाफ अपहरण करने, बंधक बनाने व अश्लील हरकत करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed