Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A special alignment occurs on Dhanteras after seven years; markets are already seeing a windfall of wealth.

Jind News: धनतेरस पर सात साल बाद विशेष संयोग, बाजारों में अभी से बरसने लगी धनवर्षा

Thu, 05 Nov 2026 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
A special alignment occurs on Dhanteras after seven years; markets are already seeing a windfall of wealth.
04जेएनडी29,30: शहर के बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद
04जेएनडी29,30: शहर के बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद
विज्ञापन

जींद। जींद। दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव का आगाज छह नवंबर को धनतेरस के साथ होगा। इस बार धनतेरस पर करीब सात साल बाद विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। हस्त नक्षत्र, विश्व योग और शुक्र प्रदोष के इस संयोग को धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा करने से आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। पर्व को लेकर शहर के बाजारों में अभी से रौनक बढ़ने लगी है। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और सेल शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नई वस्तुएं खरीदने की परंपरा है। सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू और नमक तक की खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसी मान्यता के चलते धनतेरस पर बाजारों में सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। इस बार भी कारोबारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम 6:19 से 8:17 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 19 मिनट से रात 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:49 बजे से रात 8:23 बजे तक रहेगा। वहीं वृषभ काल शाम 6:19 से रात 8:17 बजे तक रहेगा। इसी अवधि में पूजा करना विशेष फलदायी माना गया है। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकाल रहेगा। वहीं दोपहर 3:20 से शाम 5:10 बजे तक खरीदारी के लिए शुभ समय बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई भी नई वस्तु खरीदना शुभ होता है।

गोहाना रोड से मुख्य बाजार तक सजी दुकानें

धनतेरस से पहले ही शहर के बाजारों में त्योहार का रंग चढ़ने लगा है। गोहाना रोड, मुख्य बाजार और रानी तालाब की पैदल पट्टी सहित कई स्थानों पर अस्थायी दुकानें सज गई हैं। बर्तन, सजावटी सामान, मिट्टी के दीपक और अन्य घरेलू वस्तुओं की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। बड़े दुकानदारों के साथ छोटे कारोबारियों ने भी फुटपाथ पर फड़ियां लगा ली हैं। दिवाली पर अच्छी कमाई की उम्मीद में छोटे दुकानदार भी पूरी तैयारी में हैं। हालांकि बाजारों में बढ़ती रौनक के साथ अव्यवस्था भी सामने आने लगी है। कई जगह फुटपाथ पर दुकानें लगने से पैदल चलने की जगह कम हो गई है। संकरी गलियों में भीड़ के कारण आवागमन मुश्किल हो रहा है। बाजारों के आसपास बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोकने की व्यवस्था की गई है, लेकिन खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


धन्वंतरि से कुबेर तक की होती है पूजा

जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान धन्वंतरि को आयुर्वेद और आरोग्य का देवता माना गया है, जबकि कुबेर धन के अधिपति हैं। इस दिन सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन, झाड़ू और नमक खरीदने की परंपरा है। इन्हें शुभता और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

04जेएनडी29,30: शहर के बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद

04जेएनडी29,30: शहर के बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed