फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A sleeping man was bitten by a snake, his family members kept on getting him exorcised, he died

Jind News: सो रहे युवक को सांप ने काटा, झाड़े लगवाते रहे परिजन, मौत

Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
A sleeping man was bitten by a snake, his family members kept on getting him exorcised, he died
जींद। हिसार जिले के उमरा गांव में सो रहे युवक को सांप ने काट दिया। परिजन उसे अस्पताल की बजाय झाड़फूंक के चक्कर में घूमाते रहे। सात घंटे बाद युवक को नागरिक अस्पताल जींद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


भिवानी रोड स्थित खांडा खेड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय कपिल हिसार के उमरा गांव के ईंट भट्ठों पर काम करता था। वह अपने दोस्त के साथ सोमवार रात को ईंट-भट्ठों पर सो रहा था। सुबह 7:30 बजे कपिल को कान के पास सांप ने काट दिया।
विज्ञापन

दर्द हुआ तो वह उठा और काले रंग के बड़े सांप को जाते देखा। उसने अपने साथी को उठाया और ठेकेदार को फोन कर गाड़ी मंगवाई। इसके बाद परिजन उसे गांव में ही दादी गोरी के मंदिर ले गए, जहां पर उन्होंने युवक को झाड़फूंक करवाई लेकिन आराम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी परिजन उसे आराम होने का इंतजार करते रहे। जब चार-पांच घंटे बीत गए और आराम नहीं हुआ तो वे फिर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद लेकर पहुंचे। उस समय तक कपिल बेसुध हो गया था। अस्पताल जाते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



झाड़ फूंक के चक्कर में न रहें मरीज

नागरिक अस्पताल जींद के डिप्टी एमएस डॉ राजेश भोला यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लेकर आना चाहिए। सांप काटने के बाद व्यक्ति के पास तीन-चार घंटे होते हैं। इसलिए घायल तो तुरंत अस्पताल लाना चाहिए। इससे घायल की जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed