फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A shopkeeper was duped of Rs 6.85 lakh on the pretext of getting a loan

Jind News: लोन करवाने के झांसे में लेकर दुकानदार से 6.85 लाख रुपये की ठगी

Sun, 08 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 08 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
A shopkeeper was duped of Rs 6.85 lakh on the pretext of getting a loan
जींद। बड़नपुर निवासी एक व्यक्ति को लोन करवाने के झांसे में लेकर छह लाख 85 हजार रुपये ठगने पर साइबर थाना पुलिस ने जगतार सिहाग नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बड़नपुर निवासी जयवीर ने कहा कि वह नरवाना के कैनाल रोड पर दीपक डेयरी एवं मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान चलाता है। 18 नवंबर 2023 उसकी दुकान पर जगतार सिंह सिहाग नाम का एक व्यक्ति आया। उसने दुकान पर भारत पे लगाने की बात कही और खुद को टीम का मैनेजर बताया। उन्होंने बताया कि भारत पे लगवाने पर उसको 890000 रुपये का लोन मिल सकेगा। उसको रुपयों की जरूरत थी। इसके लिए लोन करवाने की बात कही। उन्होंने लोन से संबंधित सभी दस्तावेज भी आरोपी को दे दिए। इसके लिए उसने कई तरह की चार्ज फीस मांगी। जिसके चलते 20 नवंबर 2023 से 30 जनवरी 2024 तक आरोपी ने उससे 685000 रुपये ठग लिए। उसने यह राशि लोन करवाने के झांसे में पहले दिए रुपयों को बचाने के चक्कर में डाली। आरोपी ने उसको बार बार रुपयों के लिए परेशान कर लोन नहीं करवाने का झांसा दिया। इसके बाद न तो आरोपी ने लोन करवाया और न ही उसके रुपये वापस दिए। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने जगतार सिहाग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed