फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A sample of a person returned from Tablighi Jamaat, isolated

तब्लीगी जमात से लौटे व्यक्ति का लिया सैंपल, किया गया आइसोलेट

Thu, 02 Apr 2020 09:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
A sample of a person returned from Tablighi Jamaat, isolated
शेल्टर होम में एक बुजुर्ग से जानकारी लेते सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान। - फोटो : Jind
दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात में भाग लेकर लौटे आठ लोगों की जिला प्रशासन ने पहचान कर ली है। इन सभी को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है। वहीं अन्य राज्यों से आने वाले चार लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अन्य तीन लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

तब्लीगी जमात के बाद बढ़े संक्रमण के बाद जिला प्रशासन ने काफी तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी लोगों की पहचान की। हालांकि इनको दूसरे लोगों से अलग करने में काफी समय लगा दिया गया। राहत की बात यह है कि अभी तक जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। दरअसल तब्लीगी जमात में भाग लेने वालों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने बुधवार को अभियान चलाया था। इन सभी लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। इसके बाद वीरवार को इनको स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रशासन द्वारा बनाए गए क्वारंटीन में भेज दिया गया। इनमें एक व्यक्ति को जींद के नागरिक अस्पताल में रखा गया है, जबकि तीन को कंडेला गांव स्थित गंगापुत्र अस्पताल व तीन को सफीदों में रखा गया है। एक व्यक्ति को रोहतक भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक बाहर से आए 527 लोग
जिले में अब तक दूसरे देशों व राज्यों से 527 लोग पहुंचे हैं। इनकी निगरानी प्रशासन द्वारा की जा रही है। अब तक चार लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से एक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। तीन लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है। 94 लोगों को 14 दिन की निगरानी के बाद सुरक्षित घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली प्रकरण के बाद बढ़ रहा तनाव
दिल्ली में हुए कार्यक्रम के बाद एक समाज के लोगों को लेकर कई जगह तनाव बढ़ रहा है। वीरवार को कई गांवों से सूचनाएं प्रशासन को दी गई कि यह लोग दिल्ली गए थे। एक परिवार के बारे में तो कहा गया कि उसके तीन लोगों को लगातार खांसी-जुकाम व बुखार है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की तो कोई भी व्यक्ति बीमार नहीं मिला। न ही परिवार के लोग कहीं गए थे।

अफवाह नहीं फैलाएं लोग
प्रशासन के पास इस प्रकार की सूचनाएं आई हैं कि जमात मामले के बाद कुछ जगहों पर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है, जो सही नहीं है। प्रशासन ने अपने स्तर पर ऐसे सभी लोगों को चिह्नित कर लिया है, जो जमात में आए थे। जो लोग अभी नहीं पहुंचे हैं, उनके परिवारों को बोला गया है कि वे उनको वहीं रोक दें, जहां भी हैं। फिर भी यदि कोई व्यक्ति बाहर से आता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें। अफवाह नहीं फैलाएं। आठ लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इनकी निगरानी की जा रही है। एक व्यक्ति का सैंपल भी भेजा गया है।
डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed