Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A roadways bus will run from Jind to Amritsar.

Jind News: जींद से अमृतसर के लिए चलेगी रोडवेज बस, किराया 550 रुपये

Wed, 11 Nov 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
A roadways bus will run from Jind to Amritsar.
फोटो 11जेएनडी07-सामान्य बस अड्डा जींद, जहां से अमृतसर के लिए बस रवाना होगी। संवाद
जींद। यात्रियों के लिए राहत की खबर है। एक महीने पहले सफीदों से अमृतसर के लिए शुरू की गई रोडवेज बस को अब जींद से चलाने की तैयारी है। यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए डिपो ने बस का संचालन जींद से शुरू करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत बस बस सुबह छह बजे जींद बस स्टैंड से रवाना होकर सफीदों पहुंचेगी। यहां से सुबह सात बजे निर्धारित रूट से अमृतसर के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

बस जींद से सफीदों, असंध, कैथल, चीका और पटियाला होते हुए अमृतसर पहुंचेगी। इस रूट से करीब 416 किलोमीटर की दूरी तय करने में लगभग 11 घंटे लगेंगे। यात्रियों को 550 रुपये किराया देना होगा। पहले यह बस सुबह 7 बजे सफीदों से चलकर करीब 10 घंटे में अमृतसर पहुंचती थी और अगले दिन सुबह 5:40 बजे वहां से जींद के लिए रवाना होती थी।
विज्ञापन

अब यात्रियों को मिलेंगे दो रूट के विकल्प
फिलहाल जींद से अमृतसर के लिए एक रोडवेज बस सुबह 9:30 बजे संचालित हो रही है। यह बस संगरूर और पातड़ा के रास्ते अमृतसर पहुंचती है। अब वाया सफीदों दूसरी बस शुरू होने से यात्रियों को दो अलग-अलग रूट का विकल्प मिलेगा। इससे वे अपनी सुविधा के अनुसार बस का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद
सफीदों से बस चलने के कारण अमृतसर जाने वाले यात्रियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिल रही थी। जींद से संचालन शुरू होने पर सफीदों के साथ जींद के यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। रोडवेज अधिकारियों को उम्मीद है कि जींद से बस चलने पर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी और बस का संचालन अधिक उपयोगी साबित होगा।

वर्जन
पहले सफीदों से अमृतसर के लिए बस शुरू की गई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के कारण अब इसे जींद से चलाने की तैयारी है। बस सुबह छह बजे जींद से चलकर सात बजे सफीदों पहुंचेगी और वहां से पहले निर्धारित रूट पर अमृतसर के लिए रवाना होगी। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article