{"_id":"6954423e37635e67ab022353","slug":"a-review-meeting-was-held-regarding-the-progress-of-agristack-the-dc-urged-farmers-to-register-jind-news-c-199-1-jnd1010-146210-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एग्रीस्टैक की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीसी बोले- किसान पंजीकरण करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एग्रीस्टैक की प्रगति को लेकर हुई समीक्षा बैठक, डीसी बोले- किसान पंजीकरण करवाएं
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में एग्रीस्टैक की प्रगति को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च अधिकारियों की ओर से एग्रीस्टैक के कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीसी ने जिला के सभी किसानों से अपील की कि वे आगे आएं और एग्रीस्टैक किसान पंजीकरण अभियान के तहत अपना पंजीकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में मिलने वाले सभी लाभ इसी पंजीकरण के माध्यम से दिए जाएंगे।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि एग्रीस्टैक के कार्यों में तेजी लाई जाए और अधिक से अधिक गांवों को इस अभियान के तहत कवर किया जाए। गांव-गांव में कैंप लगाए जाएं और किसानों को इस अभियान की पूरी जानकारी दी जाए ताकि सभी किसान इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों का प्रमाणिक डिजिटल डाटाबेस तैयार करना है जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को समयबद्ध, पारदर्शी और सरल तरीके से उपलब्ध कराया जा सके। उपायुक्त ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने गांव में आयोजित होने वाले शिविरों में पहुंचकर पंजीकरण करवाएं और इस डिजिटल पहल से जुड़ें।
उन्होंने कहा कि एग्रीस्टैक एक आधुनिक डिजिटल कृषि प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से किसानों की पहचान, भूमि रिकॉर्ड, फसल संबंधी विवरण, आय, ऋण और बीमा जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां एक ही स्थान पर सुरक्षित की जाएंगी।
पंजीकरण के उपरांत प्रत्येक किसान को एक यूनिक किसान आईडी प्रदान की जाएगी। इस आईडी के माध्यम से पीएम-किसान योजना, फसल बीमा योजना, कृषि ऋण, सब्सिडी सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्राप्त हो सकेगा।
इस दौरान एसडीएम सत्यवान मान, एसडीएम होशियार सिंह, एसडीएम दलजीत सिंह, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, डीएमसी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम मोनिका, डीआरओ राजकुमार मौजूद रहे।