{"_id":"5f494a658ebc3ea9ff3d311c","slug":"a-record-64-corona-infections-were-found-in-one-day-42-people-from-narwana-alone-jind-news-rtk5709320125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में रिकॉर्ड 64 कोरोना संक्रमित मिले, अकेले नरवाना से 42 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में रिकॉर्ड 64 कोरोना संक्रमित मिले, अकेले नरवाना से 42 लोग
विज्ञापन
बिना पीपीई किट के सैंपल लेता जुलाना स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी।
- फोटो : Jind
जिले में शुक्रवार को कोरोना ने अब तक की सबसे लंबी छलांग लगाई। जिले में पहली बार एक दिन में 64 लोगों को संक्रमित पाया गया। इनमें से अकेले 42 लोग नरवाना के रहे वाले। जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाकर लोगों को सावधान रहने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 609 पहुंच गया है, जबकि 378 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं नौ लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 222 एक्टिव मामले हैं।
शुक्रवार को नरवाना में 42 लोगों को कोरोना से संक्रमित पाया गया। ग्रामीण अंचल में उझाना पीएचसी में 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शहर के बीरबल नगर में 32 वर्षीय युवक, बाबा कुंडी में एक परिवार के 4 सदस्य, सिंहमार मोहल्ला में 47 वर्षीय महिला, हरिनगर में 32 वर्षीय महिला, ढाकल रोड पर 45 वर्षीय महिला और भगत सिंह कॉलोनी में 28 वर्षीय युवक को संक्रमित पाया गया है। पटेल नगर में एक, पतराम नगर में चार, चोपड़ा पति में तीन और हाउसिंग बोर्ड में भी एक-एक केस मिले हैं। ग्रामीण इलाकों में उझाना गांव में नौ, पिपलथा में तीन, सूरजाखेड़ा में एक, लोहचब में एक, ढाबी टेक सिंह में एक, झील गांव में एक, दातासिंह वाला में एक, कालवन में एक, कोयल, खरल और अंबरसर में एक-एक, भाणा ब्राह्मणा में दो, जाजनवाला में एक और भीखेवाला में एक कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को घर पर क्वारंटीन कर दिया है।
इसके अलावा सफीदों के वार्ड नंबर 8 में 70 वर्षीय पुरुष, शाहपुर में 32 वर्षीय युवक, खांडा में 51 वर्षीय पुरुष, इसी गांव के 39 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय व्यक्ति तथा 35 वर्षीय महिला को संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन
जुलाना में 123 लोगों के लिए सैंपल, चार की रिपोर्ट पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को बिजली निगम व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में शिविर लगाकर 123 लोगों के सैंपल लिए, इनमें से चार लोगों को संक्रमित पाया गया है। चारों जुलाना के दुर्गा मंदिर वाली गली में एक ऑफिस में काम करते हैं। इनमें से एक अकाउंटेंट है, जो आढ़तियों का हिसाब-किताब व दुकानदारों का बहीखाता बनाने का काम करता है। तीन लोग भी इसी ऑफिस में काम करते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑफिस को सील कर दिया है। बिजली निगम में 48 लोगों के तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 50 से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य निरीक्षक रमेश ने बताया कि प्रतिदिन कैंप लगाकर कोरोना के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को 123 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दिल्ली में एक व्यक्ति की मौत
दिल्ली में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति लगभग दस वर्ष पहले जींद में रहता था, लेकिन अब इसका परिवार दिल्ली में रहता है। मृतक के परिवार के कुछ लोग जींद में भी रहते हैं। इस व्यक्ति की मौत जींद के स्वास्थ्य विभाग के खाते में नहीं गिनी जाएगी।
जिले में शुक्रवार को 64 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सबसे अधिक नरवाना में 42 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 976 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 400 सैंपल चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में लिए गए हैं। लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। जिस व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग घर पर क्वारंटीन करे, उसे सभी नियमों का पालन करना होगा। यदि कोई घर से बाहर मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।