फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A public servant is determined by hard work, not by dynasty

Jind News: वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से तय होता है जनसेवक

Sun, 20 Jul 2025 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 20 Jul 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A public servant is determined by hard work, not by dynasty
जींद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री की राजनीतिक जीवन यात्रा हमें बताती है कि भारत आज बदल रहा है। रेखा गुप्ता नंदगढ़ जैसे छोटे से गांव में जन्मीं और दिल्ली जैसे महानगर की मुख्यमंत्री बन जाती हैं। यह न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि पूरे देश के लिए एक संदेश भी है कि अब देश में वंशवाद से नहीं, बल्कि परिश्रम से जनसेवक तय होते हैं। संवाद
विज्ञापन

जुलाना विस क्षेत्र में हुए 20,433 करोड़ रुपये के विकास कार्य

जींद। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक हमारी सरकार ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में 20,433 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य कराए हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के 10 वर्षों में केवल 202 करोड़ रुपये के काम ही हुए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 88 घोषणाएं की हैं। इनमें से 85 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं और दो पर काम जारी है। इसके अलावा जींद के लिए कुल 628 घोषणाएं की हैं। इनमें से 541 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि जींद का विकास अब दो गुना गति से नहीं बल्कि तीन गुना गति से करना हमारी सरकार का संकल्प है। जींद के हैबतपुर में सरकारी मेडिकल कॉलेज 945 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन है। कार्यक्रम संयोजक कैप्टन योगेश बैरागी ने जुलाना की पावन धरा पर दोनों मुख्यमंत्रियों के पहुंचने पर आभार जताया। संवाद
विज्ञापन


ट्रिपल इंजन सरकार ने विकास कार्यों को दी गति
जींद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन की सरकार ने विकास कार्यों को तेज गति दी है। इससे हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दिन जुलाना ही नहीं, पूरे जींद जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब दिल्ली की मुख्यमंत्री और हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता यहां पधारी हैं। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली, सहजता और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी मुख्यमंत्री आत्मविश्वास और मुस्कान के साथ 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed