फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A procession was taken out on the occasion of the annual festival of Baba Gaibi Sahib Temple, attracting a large number of devotees.

Jind News: बाबा गैबी साहब मंदिर के वार्षिकोत्सव पर शोभायात्रा निकाली, उमड़े श्रद्धालु

Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out on the occasion of the annual festival of Baba Gaibi Sahib Temple, attracting a large number of devotees.
02जेएनडी12: शोभायात्रा में बग्गी में सवार कथावाचक धर्मपाल नाभा। संवाद। - फोटो : सिरसागंज सीएचसी पर नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद
नरवाना। शहर के प्रसिद्ध बाबा गैबी साहब मंदिर के वार्षिकोत्सव पर रविवार को शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर परिक्रमा के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा नरवाना क्षेत्र बाबा की मस्ती में सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

इसमें महिला श्रद्धालु नाचते-गाते हुए अपने हाथ में ध्वज उठाकर शोभायात्रा के साथ चल रहीं थीं। इससे शहर के प्रमुख मार्ग भक्तिमय वातावरण से भर गए। दोपहर बाद तीन बजे शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर खादी चौक से आरंभ हुई और पंजाबी चौक, शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई बाबा गैबी साहब मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा के स्वागत में सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की ओर से जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सेवा के लिए चाय-पानी, पकौड़े, फल और प्रसाद के स्टाल भी लगाए गए। इनसे सेवा भावना की मिसाल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के महंत अजय गिरी महाराज और कथावाचक धर्मपाल नाभा वाले बग्गी में सवार होकर शोभायात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शेरा मोर, तरसेम शर्मा, पार्षद आशुतोष शर्मा, नरेश गोयल, विनोद मंगला, सुभाष चहल, भारत भूषण, महेंद्र गर्ग, माला चोपड़ा, बीरबल शर्मा मौजूद रहे।




आठ फरवरी तक प्रतिदिन होगी श्रीमद्भागवत कथा

वार्षिकोत्सव के तहत प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा होगी। प्रसिद्ध कथावाचक धर्मपाल नाभा वाले प्रतिदिन शाम तीन बजे से प्रभु इच्छा तक अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। वार्षिकोत्सव का समापन आठ फरवरी को सुबह हवन-यज्ञ के साथ होगा।

02जेएनडी12:  शोभायात्रा में बग्गी में सवार कथावाचक धर्मपाल नाभा।  संवाद।

02जेएनडी12: शोभायात्रा में बग्गी में सवार कथावाचक धर्मपाल नाभा। संवाद।- फोटो : सिरसागंज सीएचसी पर नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद

02जेएनडी12:  शोभायात्रा में बग्गी में सवार कथावाचक धर्मपाल नाभा।  संवाद।

02जेएनडी12: शोभायात्रा में बग्गी में सवार कथावाचक धर्मपाल नाभा। संवाद।- फोटो : सिरसागंज सीएचसी पर नवजात बच्ची को लेकर पहुंचे ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed